सीकर: नवलगढ़ पुलिया के पास खड़ी बाइक हुई चोरी उद्योग नगर पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sikar, Sikar | Jul 7, 2024 सीकर शहर के नवलगढ़ पुलिया के पास खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी मोहम्मद शब्बीर ने आज उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया कि उसने अपनी बाइक नवलगढ़ पुलिया के पास खड़ी की थी जिसे कोई चुरा कर ले गया। परिवादी की शिकायत पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।