सीकर: उद्योग नगर थाने में नेक्सा एवरग्रीन कंपनी के खिलाफ 93 लाख रुपए की ठगी का मामला हुआ दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Sikar, Sikar | Jul 6, 2024 सीकर के उद्योग नगर थाने में आज नेक्सा एवरग्रीन कंपनी के खिलाफ 93 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार परिवादी रिटायर्ड सैनिक दशरथ सिंह ने कोर्ट से इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज कराया है कि नेक्सा एवरग्रीन कंपनी ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर उसे 93 लाख रुपए की ठगी की। पारिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।