सैदपुर: भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री बनने के बाद डॉ. विजय यादव ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा
भाजपा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बनने के बाद कृष्णा सुदामा ग्रुप के चेयरमैन व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय यादव ने सोमवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. विजय यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।