भारतीय जनता पार्टी बड़सर विधानसभा क्षेत्र द्वारा बुधवार को बिझड़ी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओत-प्रोत इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। कुआं चौक से शुरू होकर रेस्ट हाउस बिझड़ी तक निकली इस यात्रा के दौरान पूरा बिझड़ी बाजार भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से गूंज उठा।