सागर नगर: गणेश घाट पर चाकु गोदकर की गई युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद; कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था मृतक
कोतवाली थाना क्षेत्र में गणेश घाट के पास चाकू घोंपकर विवेकानंद वार्ड निवासी जय सोनी की रविवार सोमवार दरमियानी देर रात की गई हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। वारदात में शामिल आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के है। जांच में तीन आरोपियों के नाम सामने आए है।