सागर नगर: थाने से 500 मीटर दूर गणेश घाट में मिला 25 वर्षीय बदमाश का रक्तरंजित शव, मृतक के खिलाफ दर्ज है एक दर्जन से अधिक मामले
सागर के कोतवाली थाना अंतर्गत रविवार- सोमवार दरमियानी रात करीब 1 बजे हत्या हुई।हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। रात करीब एक बजे मछरयाई निवासी 25 वर्षीय जय उर्फ अजय कुमार सोनी पिता राजेंद्र सोनी नाम के बदमाश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्या के संदेह में पुरब्याऊ के कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।