सागर नगर: जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिवार ने SP को ज्ञापन सौंपा, 5 लोगों ने की मारपीट, मोतीनगर पुलिस ने 3 को आरोपी बनाया
पंतनगर वार्ड के रहने वाले अंकित साहू और महेश साहू सोमवार दोपहर 3:00 एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आवेदन सौंप कर उनकी मां और भाई के साथ कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच करा निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है। अंकित ने बताया कि मेरी मां और भाई के साथ पांच लोगों ने मारपीट कर कुल्हाड़ी से हमला किया FIR में सिर्फ तीन को आरोपी बनाया।