सागर नगर: महिला के खाते से UPI के जरिए ₹65,000 निकाले गए, मोती नगर थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई
संत रविदास वार्ड की रहने वाली सुधा यादव के खाते से यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग दिनांक में 16 बार अलग-अलग राशि निकाली गई। कुल 65000 निकाले गए, जिसकी शिकायत महिला ने अपने पति संदीप यादव के साथ मोतीनगर थाने में की लेकिन शिकायत के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले की शिकायत संदीप यादव ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर की है।