बदायूं: ननखेड़ा गांव में झोपड़ी गिरने से बुजुर्ग महिला दबी, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Mar 9, 2024 कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा की रहने वाली 85 वर्षीय बिलकीस बानो अपनी झोपड़ी में बैठी थी तभी अचानक झोपड़ी उनके ऊपर गिर गई। नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग महिला को झोपड़ी में दबे देख परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को झोपड़ी से निकालकर अस्पताल भर्ती कराया।