बदायूं: दावत खाकर वापस घर जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने बुटला बोर्ड गांव के पास टक्कर मारी पत्नी की मौत पति घायल
Budaun, Budaun | Mar 8, 2024 जनपद कासगंज के थाना अमापुर गांव बुड़थरा की रहने वाली 35 वर्षीय रूबी अपने पति सुरेश चंद के साथ बिनावर थाना क्षेत्र के गौटिया गांव अपने रिश्तेदारी में शादी की दावत खाने बाइक से आई थी। सुरेश चंद अपनी पत्नी रूबी के साथ वापस अपने घर जा रहे थे। उझानी थाना क्षेत्र के बुटला बोर्ड गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो गये।