बदायूं: बदायूं पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। रैली निकाल कर जागरूक किया गया।
Budaun, Budaun | Mar 8, 2024 बदायूं में शुक्रवार को 11 बजे के समय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी एवं उनकी पत्नी डॉ. प्रीति प्रियदर्शी द्वारा समाज की सम्मानित महिलाओं के साथ पुलिस लाइन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र में रैली निकाल कर पुलिस महिलाओं व पारिवारिक जन को महिलाओं के प्रति जागरुक भी किया गया।