बदायूं: एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर उझानी के सर्राफा व्यापारी से साथ हुई साइबर ठगी के मामले का किया खुलासा।
Budaun, Budaun | Mar 8, 2024 बदायूं में पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से हुई साइबर ठगी का शुक्रवार को 1 बजे के समय खुलासा किया है। पुलिस ने ठगी के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है। आरोपी ने एसीपी बनकर व्यापारी से 26 हजार सात सौ रुपये ठगे थे। अफसरों का कहना है कि इसी ने ठगी की घटना को अंजाम दिया था। उसके पास से फिलहाल पुलिस आठ सौ रुपये ही बरामद कर सकी हैं।