कैसरगंज: कैसरगंज पुलिस ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, व्यवस्था संभाली एसडीएम और दो सीओ ने
कैसरगंज में सावन माह के दौरान पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। कोतवाली के सामने आज सोमवार कांवड़ियों के जत्थे पर पुष्पवर्षा की गई और भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल का भी विशेष इंतजाम किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सेवा और सौहार्द की मिसाल पेश की। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था कैसरगंज कोतवाली के सामने पहुंचा, पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। पुलिस