सादाबाद: सादाबाद में एटीएम बदलकर युवक के खाते से उड़ाए गए ₹15,000, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
नगला देवा निवासी रंजीत कुमार एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पीएनबी के एटीएम पर गए थे। वहाँ एक अज्ञात व्यक्ति ने बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल दिया। जब रंजीत बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके भाई के खाते से 15 हजार रुपये दूसरे एटीएम से निकाल लिए गए हैं। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और पुलिस से शिकायत की है।