भरनो: भरनो प्रखंड में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन
Bharno, Gumla | Dec 16, 2024 सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो के सभागार में सोमवार को विजय दिवस के अवसर पर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें भूतपूर्व सैनिक परवल के नारायण साहू,भरनो के भूतपूर्व सैनिक चंद्रमोहन महतो व गोकुल उरांव को विद्यालय की ओर से श्रीफल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश राय ने विजय दिवस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।