भरनो: भरनो थाना क्षेत्र में 15-20 पोल के खंभों की तारें चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Bharno, Gumla | Dec 12, 2024 बिजली विभाग गुमला के कनीय विद्युत अभियंता बैकुंठ दास ने गुरुवार को भरनो थाना पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ बिजली तार चोरी करने का प्राथमिकी दर्ज करवाया।कनीय अभियंता द्वारा भरनो थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा 11हजार वोल्ट वनटोली फिडर में रायकेरा जंगल से लेकर बनटोली दोहर के बीच तक 15-20 पोल का लगभग 1.35 किलोमीटर तक की बिजली तार चोरी की।