भरनो: भरनो प्रखंड सभागार में वीडियो की अध्यक्षता में बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई
Bharno, Gumla | Dec 13, 2024 भरनो प्रखंड कार्यालय भरनो के सभागार में बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक की गई।बैठक में बैंक स्तर से जितने काम काज होता है,उसके संबंध में एलडीएम पवन कुमार की उपस्थिति में चर्चा की गई।जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड का विगत 3 वर्षों से लंबित आवेदन को प्रखंड कार्यालय में वापस करने का निर्देश दिया गया।