भरनो: डुम्बो के पास स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक बाल-बाल बचा
Bharno, Gumla | Dec 14, 2024 एनएच 23 राँची गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के डुम्बो के समीप भरनो के ललित उरांव मेमोरियल विद्यालय के स्कूल वैन को एक ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया।फलस्वरूप स्कूल वैन के चालक कुसुम्बाहा निवासी मुकेश तिवारी बाल बाल बच गया।ललित उरांव मेमोरियल विद्यालय का ईको वेन स्कूल छुट्टी के बाद बच्चो को लेकर आ रहा था।