भरनो: राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय भरनो में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन
Bharno, Gumla | Dec 11, 2024 राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय भरनो के प्रांगण में बुधवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसका शुभारम्भ विद्यालय की प्रभारी एचएम वरदानी टोप्पो के द्वारा किया गया।साथ ही विद्यालय के विकास व पढ़ाई लिखाई पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभी कुछ दिनों में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा होने वाली है,इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा।