मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे ललमनियां थाना क्षेत्र के भेलहा गांव में कथित अवैध पशु वधशालाओं के संचालन के खिलाफ एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। बुधवार की सुबह ड्रोन से निगरानी के बाद दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 150 किलोग्राम मांस, दो बछड़े और सात चाकू बरामद किए गए। एसएसबी की 18वीं वाहिनी और ललमनियां पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। बरामद बछड़ों को लौकही स्थित नारी गौ सदन भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#DENNewsMadhubani #KhutaunaNews #LalmniaNews #MadhubaniNews #BiharNews #SSB #IndiaNepalBorder #PoliceAction #BreakingNews
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Khutauna News ] [ Lalmnia News ] [ Bhelha Village News ] [ SSB Raid ] [ SSB Police Joint Operation ] [ India Nepal Border News ] [ Madhubani Crime News ] [ 18th Battalion SSB ] [ Police Action Madhubani ]