Public App Logo
जान जोखिम में डालकर रील बनाना पड़ा भारी: खूंटाघाट में लापरवाही पर रतनपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई रतनपुर स्थित खूंटाघाट वेस्टवियर में बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव के बीच सुरक्षा गेट लांघकर सेल्फी और रील बनाने वाले पर्यटकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। जान जोखिम में डालकर परिवार और बच्चों के साथ खतरनाक स्थान पर पहुंचे लोगों को रतनपुर पुलिस ने बाहर निकाला और उठक-बैठक कराकर कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में डेम और वेस्टवियर के पास जाने से बचें। #khuntaghatdamratanpur #ratnapurbilaspur #bilaspurnews #Ratanpurchhattisgarh - Bilaspur News