बिजनौर: चांदपुर में रेलवे स्टेशन के पास चक्कर आने से गिरा एक कांवडिया, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Bijnor, Bijnor | Aug 2, 2024 बिजनौर जनपद में चांदपुर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक कावड़िया गश्त खाकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस के माध्यम से कवड़िये को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दे की बुलंदशहर निवासी वीरेंद्र कावड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहा था अचानक चांदपुर रेलवे स्टेशन पर गर्मी के कारण चक्कर खाकर गिर गया।