बिजनौर: गांव मुंढाला में विद्युत बिल जमा करने को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट
Bijnor, Bijnor | Aug 2, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव मुंढाला में विद्युत बिल जमा करने को लेकर पहले तो दो सगे भाइयों में कहा सुनी हुई। उसके बाद कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें अली हसन व जाकिर में मारपीट हुई। घटना में जाकिर के काफी गंभीर चोट आई जिसके बाद उसको तत्काल बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।