बिजनौर: मंडावर के रायपुर बेरिसल प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका का बेंच पर सोते हुए वीडियो वायरल
Bijnor, Bijnor | Aug 1, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बेरीसाल प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका का बेंच पर सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चों को पढ़ाने की जगह अध्यापिका बेंच पर सोती हुई नजर आई। फिलहाल वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर बिजनौर शिक्षा विभाग जांच पड़ताल में जुटा हुआ है।