बिजनौर: बिजनौर में शिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में जलाभिषेक करने वालों की लगी भीड़
Bijnor, Bijnor | Aug 2, 2024 बिजनौर में शिवरात्रि के मौके जलाभिषेक करने वाले लोगों की मंदिरों पर भारी भीड़ लगी है। मंदिरों पर इस कदर भीड़ है कि हर एक श्रद्धालु अपने नंबर आने के इंतजार में खड़ा है। हरिद्वार से गंगाजल आने के बाद सभी श्रद्धालु शिव मंदिरों पर पहुंचे और वहां जलाभिषेक करने में जुटे हुए हैं। मंदिरों पर पुलिस की सुरक्षा की दृष्टि से चाक चोबंध व्यवस्था है।