बिजनौर: बिजनौर में आवास विकास कॉलोनी के पास सड़क पार कर रही एक महिला को बाइक सवार व्यक्ति ने मारी टक्कर
Bijnor, Bijnor | Aug 2, 2024 बिजनौर में आवास विकास कॉलोनी के पास सड़क पार कर रही बिल्लो नाम की एक महिला को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे मे गांव टिक्कोपुर निवासी बिल्लो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल अवस्था में एंबुलेंस के माध्यम से बिल्लो को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अज्ञात बाइक चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।