बिजनौर: गांव अकबराबाद के पास गांगन नहर में तैरता मिला एक युवक का शव, परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
Bijnor, Bijnor | Aug 2, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबराबाद के पास गांगन नहर में एक युवक का शव तैरता मिला। पुलिस की टीम में युवक के शव को रेस्क्यू ऑपरेशन कर गांगन नहर से बाहर निकाल। पुलिस ने मृतक की पहचान गांव मानपुर निवासी मनोज के रूप में की है। परिजनों ने मनोज के ही दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तैयारी दी है।