जमुई: भौंड़ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 6 लोग हुए घायल,पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 27, 2024 भौंड़ गांव में शनिवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक पक्ष से दो लोग तो दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। ख़ैरा थाना की पुलिस ने मामले में एक पक्ष से दो घायलों को गिरफ्तार कर लिया और देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। घायलों में एक महिला को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है।