कानपुर: राज्य सड़क परिवहन निगम के चालक-परिचालकों और अधिकारियों को दिया गया सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण
कानपुर राज्य सड़क परिवहन निगम के चालक-परिचालकों और अधिकारियों को रविवार 3 बजे सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल से अब मूक-बधिर व्यक्तियों को बसों में यात्रा करने में कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि प्रशिक्षित परिवहन कर्मी उनकी बातों को समझ सकेंगे। यह प्रशिक्षण अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था की पहल पर आयोजित किया गया।