कानपुर: हैलेट अस्पताल के आईसीयू में पहली बार हुआ संक्रमण शून्य
हैलट अस्पताल के आईसीयू के सैंपल की जांच रिपोर्ट में पहली बार संक्रमण शून्य पाया गया है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने रविवार 3 बजे बताया कि नियमित जांच के बाद यह बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि पहले आईसीयू में सुपर बग जैसे प्रतिरोधी बैक्टीरिया का संक्रमण मिलता रहता था। संक्रमण मिलने पर यूनिट में दवा के छिड़काव, फॉगिंग कर इसे दूर किया जाता है।