कानपुर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर फेडरेशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट एंड एक्टिविस्ट और गोल्डन क्लब ने मेट्रो राइड का आयोजन किया
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रविवार को 5 बजे कानपुर मेट्रो ने खास रूप धारण कर लिया। फेडरेशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट एंड एक्टिविस्ट और गोल्डन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मेट्रो में राष्ट्रभक्त राइड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी सहयोग दिया।मोतीझील से IIT तक और फिर वापसी में मेट्रो के डिब्बे क्रांति की गूंज मे बदल गई।