कानपुर: कानपुर प्राणि उद्यान में पर्यटन गोष्ठी और पर्यटन यात्रा का शुभारंभ किया गया
कानपुर प्राणिउद्यान में रविवार को 2बजे एक पर्यटन गोष्ठी और पर्यटन यात्रा का शुभारंभ किया गया। ये आयोजन कानपुर प्राणिउद्यान और सोसाइटी फॉर टूरिज्म डेवलपमेंट ने मिलकर किया। प्राणि उद्यान के निदेशक ने कहा कि,कानपुर प्राणि उद्यान पर्यटकों को प्रकृति से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण स्थल है और यह प्राणि उद्यान पर्यटकों को एक नए और आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगा।