कानपुर: गुजैनी थाना क्षेत्र में नाबालिकों ने वृद्धा को बाइक से मारी जोरदार टक्कर, वृद्धा की हुई मौत
गुजैनी थाना क्षेत्र के मेहरबान सिंह का पुरवा मोहल्ले में रविवार की सुबह 6.30 बजे नाबालिगों ने 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में बाइक दौड़ाई और वृद्धा को टक्कर मार दी। बेकाबू बाइक सवार सड़क पर वृद्धा को कुछ दूर तक घिसटाते ले गए। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। वहीं, किशोरों को भी हल्की चोटें आईं। गुजैनी इंस्पेक्टर ने बताया कि नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है।