कानपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला, क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार शाम दुबई में एशिया कप का फाइनल मुकाबला होने वाला है। इसे लेकर रविवार 3 बजे कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों और व्यापारियों ने मिलकर जीत की कामना के लिए हवन का आयोजन किया। यह हवन शहर के चौक सर्राफा स्थित पार्क में किया गया, जिसमें मंत्र उच्चारण के साथ भारतीय टीम की विजय की प्रार्थना की गई।