साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी जयंती के अवसर पर सिलौंडी और नेगाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सिलौंडी के शिव मंदिर झंडा चौक से प्रारंभ होकर सोसायटी मार्ग, बस स्टैंड, शिव चौक होते हुए मुख्य मार्ग से नेगाई के खेरमाता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।