नोहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया छठ महापर्व, पालिकाध्यक्ष हाजन खातून टाक ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं
पूर्वांचलवासियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना, जनप्रतिनिधियों ने भी की शिरकत
नोहर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नोहर में पूर्वांचलवासियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हाजन खातून टाक ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सिकंदर टाक, नगरपालिका उपाध्यक्ष गुरसेवक सिंह सरदार, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सहारण, पार्षद उदय सिंह, हुसैन अली, पूर्व पार्षद गुलफान, दिनेश भाटी एवं रामकुमार सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। जनप्रतिनिधियों ने पूर्वांचलवासियों को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, सूर्य उपासना, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत बनाते हैं।
Nohar, Hanumangarh | Nov 16, 2026