वार्ड 29 में नाली क्रॉसिंग निर्माण कार्य शुरू, लंबे समय से चली आ रही समस्या से मिलेगी राहत
पार्षद गंगाराम पारीक एवं हुसेन खान की मौजूदगी में शुरू हुआ निर्माण कार्य, वार्डवासियों को मिलेगी सुविधा
नोहर। नगर के वार्ड संख्या 29 में लंबे समय से चली आ रही नाली क्रॉसिंग की समस्या के समाधान की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। वार्ड में नाली क्रॉसिंग निर्माण का कार्य शुरू करवाया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान वार्ड 29 के पार्षद गंगाराम पारीक एवं वार्ड 28 के पार्षद हुसेन खान मौके पर मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्षदों ने कहा कि नोहर के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना उनका प्रयास है। आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान और वार्डों का विकास उनकी प्राथमिकता है।