चमोली। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इसी क्रम में नीति घाटी में हुई मूसलाधार वर्षा की वजह से अलकनंदा नदी का जलस्तर अचानक काफी बढ़ गया है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा मंडराने लगा है।सुरक्षा के मद्देनजर चमोली पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस टीमों द्वारा नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी जा रही है।
सुरक्षाकर्मियों द्वारा लाउडस्पीकर और सार्वजनिक घोषणाओं (अनाउंसमेंट) के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी के पास न जाएं और एहतियात बरतते हुए जल्द से जल्द सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #chamoli #viralvideo