देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड पुनर्निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित नंदा की चौकी पुल के समीप पहुंचकर वहां चल रहे एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का धरातलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo