मातृशक्ति एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में महत्वपूर्ण निर्णय।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि ₹51,000 से बढ़ाकर ₹75,000 करने की घोषणा की।
इसी क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की सम्मान राशि भी ₹51,000 से बढ़ाकर ₹61,000 की जाएगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति एवं कर्मठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान, समर्पण और सेवाभाव को सम्मान एवं प्रोत्साहन देने के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।