समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- 1830
दिनांक:- 07 नवंबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए कई आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं दूर दराज से आ रहे लोगों की सुविधा को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूर्णिया जिले के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों की सुविधा एवं स्वागत हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
रेलवे स्टेशन पर रेलवे के संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण कार्य विभाग, पूर्णिया को अपने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिया को जिले के महादलित टोलों में जाकर लोगों को दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं देने तथा सभी के साथ पर्व मनाने का निर्देश दिया गया।
सीमावर्ती क्षेत्र दालकोला से पूर्णिया जिले में प्रवेश करने वाले यात्रियों के स्वागत एवं सुविधा हेतु संबंधित पदाधिकारी को चेक पोस्ट पर स्ट्रीट लाइट एवं स्वागत द्वार (तोरण द्वार) स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को पूर्णिया जिले में प्रवेश करते ही स्वागत एवं पर्व की तैयारियों का सुखद अनुभव हो सके।
नगर निगम क्षेत्र के आर.एन. साह चौक एवं गिरिजा चौक पर स्टैंडी लाइट लगाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
संबंधित अभियंताओं एवं कार्यपालक पदाधिकारियों को छठ घाटों पर झालरदार स्ट्रीट लाइट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्य दिनांक 10 नवंबर 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। पूर्णिया रेलवे स्टेशन एवं हवाई अड्डे पर 10 मीटर के अंतराल पर 50 मीटर तक स्टैंडी लाइट लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
उत्पाद विभाग, पूर्णिया को दूर-दराज से आने वाले लोगों की नियमानुसार जांच करने का निर्देश दिया गया, ताकि मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं उससे संबंधित किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026