समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1832,
दिनांक:-07नवंबर 2026,
====================
*बारसोनी टोल प्लाजा के समीप मद्यनिषेध टीम की कार्रवाई: पश्चिम बंगाल में बिक्री हेतु ले जाई जा रही 32.400 लीटर विदेशी शराब बरामद, मोटरसाइकिल जब्त, चालक फरार*
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से•) के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में शनिवार को मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया की टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बारसोनी टोल प्लाजा के समीप सघन वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच के क्रम में पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया।
मद्यनिषेध टीम को देखते ही मोटरसाइकिल चालक वाहन लेकर भागने लगा। टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार होने में सफल रहा।
इसके पश्चात मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर सीट पर बंधे पिट्ठू बैग से Officer's Choice Elite Whisky (180 ML के कुल 180 पीस) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 32.400 लीटर विदेशी शराब है। बरामद शराब के सभी पैकेटों पर 'For Sale in West Bengal Only' अंकित पाया गया।
मौके पर ही विधिवत जब्ती सूची तैयार कर शराब एवं Hero Super Splendor मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या BR11BQ-3711) को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026