समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1834,
दिनांक: 07/11/2026,
====================
*छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट:- नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा शहर के प्रमुख छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्था का लिया गया जायजा:-*
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में आगामी छठ महापर्व, 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 07 नवंबर 2026 को नगर आयुक्त, पूर्णिया श्री अनिरुद्ध पांडे (भा०प्र०से०), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर पूर्णिया) श्री विग्नेश टी०ए० (भा०प्र०से०) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01, पूर्णिया) द्वारा अपनी-अपनी टीम के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिटी काली मंदिर घाट, दमका नहर एवं बेलौरी घाट सहित विभिन्न प्रमुख घाटों पर छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी प्रमुख घाटों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं वॉच टावर की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ का प्रभावी प्रबंधन किया जा सके।
इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर चेंजिंग रूम, शौचालय सहित अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि छठ महापर्व, 2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026