लखीसराय: भव्य कलश शोभायात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, शहर में उत्साह
लखीसराय शहर के नया बाजार क्यूल नदी तट पर शनिवार से शुरू हो रहे श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर यज्ञ कमेटी द्वारा शनिवार की सुबह 8:30 पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ नया बाजार से पुरानी बाजार तथा नया बाजार में समापन किया गया।