मानपुर: मानपुर में सड़क सुरक्षा और नशा नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश
मानपुर कलेक्टर तनुजा सलाम और एसएसपी यशपाल सिंह की बैठक में ब्लाइंड स्पॉट पर रिफ्लेक्टर लगाने, नशा तस्करी रोकने, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और स्कूलों में जागरूकता अभियान को लेकर अहम फैसले लिए गए।