दुलमी: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर दुलमी में मुंडारी भाषा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन
Dulmi, Ramgarh | Nov 16, 2026 रामगढ़ के दुलमी प्रखंड के बिरसा चौक नया चाहा ग्राम में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुंडारी भाषा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। केंद्र में जनजातीय भाषाओं को बचाने के लिए मुंडारी के साथ अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाएगी।