पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मरंगा हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
Purnea East, Purnia | Sep 10, 2026
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में वीवीआईटी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जहां इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक पर सवार एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया मृतक की पहचान मंजूर के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम रईसुद्दीन है। दोनों अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के कलकली गांव के रहने वाले है