ऊना: अब ऊना अस्पताल की सुरक्षा निजी कंपनी के हाथों में, कंपनी कर्मचारियों ने संभाला कार्यभार
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सुरक्षा व्यवस्था बदली गई है। अब तक तैनात 26 होमगार्ड की जगह निजी एजेंसी के 17 गार्ड बुधवार से ड्यूटी पर लग गए। प्रशासन ने सुरक्षा को सुचारू व प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया है। ओपीडी, आपातकालीन वार्ड व पार्किंग में विशेष निगरानी रहेगी। एमएस डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि सरकार के निर्देशों पर यह व्यवस्था लागू की गई है।