मोहनलालगंज: गोसाईगंज में झोपड़ी में लगी भीषण आग, महिला और तीन बच्चों ने समय रहते झोपड़ी छोड़ी, राशन-कपड़े समेत सारा सामान जल गया
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रायपुर सदरा गांव में एक झोपड़ी में आग लगने का मामला रविवार की रात करीब आठ बजे सामने आया है। गांव के बाहर स्थित राम मिलन के परिवार की फूस की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के समय झोपड़ी में सर्वेश की पत्नी सुषमा कपड़े सिल रही थीं। उनके साथ दीपाली, सोनाली और हिमांशी भी मौजूद थे। सौभाग्यवश सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए।