मोहनलालगंज: नगराम क्षेत्र में पीडीए चौपाल का आयोजन, पूर्व विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
नगराम के नवी नगर भट्टा चौराहे पर समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने गृह मंत्री द्वारा संसद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी का विरोध किया है। इसी दौरान 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा है।